{"_id":"6acfc0f33955e6f6f60d7528","slug":"a-delegation-of-the-bharatiya-kisan-union-met-the-sdo-to-get-electricity-related-issues-resolved-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161682-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली संबंधी समस्याएं दूर करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली संबंधी समस्याएं दूर करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला
Wed, 14 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ प्रेम सिंह से मुलाकात करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने निगम के एसडीओ से मुलाकात की। इस दौरान बिजली केबल, ट्रांसफार्मर और जगह-जगह लटक रहे तारों को ठीक करने की मांग की गई। किसान यूनियन ने विभाग से समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली के तार लटकने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। केबल और ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना भी जरूरी है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि समस्याओं को जल्द निपटाया जाए।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच गिरधारी मोद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। एसडीओ ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विभाग की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान कमल सिंह, अतर सिंह, पवन व जगत सिंह मौजूद रहे।