{"_id":"6acfc18ab58a9a4ff50abd2d","slug":"bus-movement-halted-at-rohtak-road-railway-crossing-routes-of-over-70-buses-diverted-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161670-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक रोड रेलवे फाटक से बसों की आवाजाही बंद, 70 से अधिक बसों के रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक रोड रेलवे फाटक से बसों की आवाजाही बंद, 70 से अधिक बसों के रूट डायवर्ट
Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से गुजरती रोहतक रूट से आई रोडवेज व परिवहन समिति की बसें।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और संभावित हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में रोहतक रोड रेलवे फाटक से गुजरने वाली हरियाणा रोडवेज और परिवहन समिति की बसों की आवाजाही बंद करवा दी गई है। अब बस स्टैंड से दिल्ली और रोहतक रूट पर जाने वाली सभी बसें रोहतक रेलवे फाटक के बजाय ढाणी आरओबी और रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी से होकर गुजर रही हैं।
रोहतक रोड पर निर्माणाधीन आरओबी क्षेत्र से बसों के गुजरने से फाटक बंद होने से घंटों तक जाम जैसे हालात बने रहते थे जिससे जहां आरओबी का कार्य प्रभावित होता था वहीं हादसों का भी अंदेशा बना रहता था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहले ही इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए जिला उपायुक्त व संबंधित विभागों को पत्र जारी कर चुके थे।
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख मनमानी बसों की इस अव्यवस्था को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने पहल की है। नियम लागू करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने रोडवेज और आरटीए अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में बसों के रूट में बदलाव करने और निर्माण स्थल से बसों का आवागमन बंद करवाने को लेकर सहमति बनाई गई। इसके बाद संबंधित बसों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए और वाहन चालकों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
निर्माण स्थल पर सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण कार्य चलने के कारण इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे फाटक के आसपास भारी वाहनों और बसों की आवाजाही से जाम लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने बसों के रूट में बदलाव करवाकर व्यवस्था को नियंत्रित करने की पहल की है।
पुलिस का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान यातायात का दबाव कम करना और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बसों के वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के कारण निर्माण स्थल पर वाहनों की आवाजाही कम होगी। इससे आरओबी निर्माण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
70 से अधिक बसों का होता है आवागमन
बस स्टैंड से दिल्ली रूट से आवागमन होने वाली 30 बसों को ढाणी ओवर ब्रिज से होते हुए गुजरना पड़ेगा वहीं रोहतक की ओर जाने वाली 40 से अधिक रोडवेज तथा परिवहन समिति की बसें अब रोहतक रोड रेलवे फाटक से नहीं गुजर रही। इन बसों को रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी से होकर निकाला जा रहा है। रूट में बदलाव होने के कारण परिवहन विभाग की बसों को पहले की तुलना में करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे बसों के संचालन में दूरी बढ़ गई है। हालांकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और निर्माण स्थल पर किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैकल्पिक मार्गों से बसों के संचालन के चलते यात्रियों को भी अपने सफर की योजना बनाते समय बदले हुए रूट को ध्यान में रखना होगा।
रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत
रोहतक रोड रेलवे फाटक शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम जैसे हालात बने रहते थे। आरओबी निर्माण कार्य के चलते बसों की आवाजाही बंद होने से इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे आम वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिल सकती है। विशेष रूप से निर्माण स्थल के आसपास बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही कम होने से टकराव तथा अन्य सड़क हादसों की आशंका घट सकती है। यातायात पुलिस की इस पहल को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
वर्जन:
लोक निर्माण विभाग की ओर से पत्र मिलने के बाद रोहतक रेलवे फाटक से गुजरने वाली सभी बसों के रूट डायवर्ट करवाने को कहा गया है। ताकि संभावित कार्य क्षेत्र में लगने वाले जाम की स्थिति और हादसों को रोका जा सके।-विक्रांत सिंह, इंचार्ज जिला यातायात पुलिस