{"_id":"69ceb74aae4998362e042e39","slug":"a-new-veterinary-hospital-will-be-built-in-imlota-at-a-cost-of-rs-4029-lakh-providing-great-relief-to-the-livestock-farmers-of-two-villages-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-153402-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इमलोटा में 40.29 लाख से बनेगा नया पशु अस्पताल, दो गांवों के पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इमलोटा में 40.29 लाख से बनेगा नया पशु अस्पताल, दो गांवों के पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित पशु अस्पताल।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पशुपालन विभाग ने गांव इमलोटा और सरूपगढ़ के पशुपालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। विभाग की ओर से गांव इमलोटा में आधुनिक पशु अस्पताल भवन के निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। करीब 40.29 लाख रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस अस्पताल के बनने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों पशुओं को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। अब तक उचित भवन और संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों को अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन्हें राहत मिलेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस नए भवन के निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। गांव इमलोटा और सरूपगढ़ के पशुपालक पिछले काफी समय से इस अस्पताल की मांग के लिए उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। बजट की कमी के चलते पूर्व में इस फाइल को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। हालांकि करीब एक महीना पहले जब ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुनील सांगवान के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से रखा, तो विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इसकी रूपरेखा तैयार की और इसे मंजूरी के लिए उच्च स्तर पर भेजा।
2303 पशुओं को मिलेगा लाभ
गांव इमलोटा में पशु अस्पताल बनने से सीधे तौर पर 2,303 पशुओं को लाभ पहुंचेगा। वर्ष 2019 की पशु गणना के अनुसार, इमलोटा और सरूपगढ़ गांवों में कुल 1,696 भैंस, 382 गाय और 225 अन्य पशु हैं। इन पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और बीमारियों के इलाज के लिए पशुपालकों को अब दूसरे केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पशुपालकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिलने पर आपात स्थिति में पशुओं की जान बचाना आसान हो जाएगा।
वर्सन :
विभाग ने गांव इमलोटा में नया पशु अस्पताल भवन बनवाने का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा है। जल्द ही प्रपोजल को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद भवन निर्माण संबंधी निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। - डॉ. जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर, जिला पशुपालन विभाग, दादरी।
Trending Videos