सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The department has allotted 30 sports nurseries for sports.

Charkhi Dadri News: खेलों के लिए विभाग ने अलॉट कीं 30 खेल नर्सरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The department has allotted 30 sports nurseries for sports.
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में खेल विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए 30 खेल नर्सरियां अलॉट कर दी हैं। इन नर्सरियों के माध्यम से अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपने-अपने पसंदीदा खेलों में प्रशिक्षण लेने का बेहतर अवसर मिलेगा।
Trending Videos

खेल विभाग की ओर से जारी कि गई सूची के अनुसार फुटबाल, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, जूडो, हैंडबाल, बास्केटबाल, शूटिंग, कराटे, ताइक्वांडो, आर्चरी, योग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित कई खेलों की नर्सरियां जिले के अलग-अलग स्कूलों और गांवों में स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए शहरों की ओर रुख करना पड़ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी।
खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए योग्य कोच उपलब्ध कराए जाएंगे और खेल सामग्री भी विभाग की ओर से उपलब्ध होगी। चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर दिए जाएंगे जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed