{"_id":"69d47da844a9a696fa00addd","slug":"charkhi-dadri-private-bus-collides-with-truck-on-national-highway-amritsar-to-jaipur-passengers-injured-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक से टकराई निजी बस, अमृतसर से जयपुर जा रही थी; सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक से टकराई निजी बस, अमृतसर से जयपुर जा रही थी; सात यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
बस सोमवार रात को अमृतसर से जयपुर के लिए चली थी और सुबह करीब 6:30 बजे 152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास हादसे का शिकार हो गई।
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152 डी पर दादरी जिले के गांव रानीला रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार अल सुबह सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्रियों को चोट लगी है। घायल यात्रियों को दादरी के नागरिक अस्पताल और कलानौर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल यात्रियों में पंजाब, महाराष्ट्र के यात्री शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह बस सोमवार रात को अमृतसर से जयपुर के लिए चली थी और सुबह करीब 6:30 बजे 152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस, अचिना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भिजवाया।
Trending Videos