सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Third accused arrested in Rs 1.33 crore paddy purchase case

Charkhi Dadri News: धान खरीद के 1.33 करोड़ रुपये न देने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Rs 1.33 crore paddy purchase case
विज्ञापन
बौंद कलां। जिला पुलिस टीम ने सात गांव के किसानों से 18 हजार क्विंटल धान खरीद कर 1.33 करोड़ रुपये किसानों को न देकर उनके साथ धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोगेंद्र उर्फ लाधू गांव खातीवास का रहने वाला है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 11 सितंबर 2025 को गांव कमोद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव खातीवास निवासी चार लोगों ने नवंबर 2024 में सात गांवों के करीब 52 लोगों से 1,33,61,000 हजार रुपये का धान खरीदा था और कहा था कि आपको धान के रुपये जल्द ही दे देंगे लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था कि करीब छह महीने पहले हुई पंचायत में उन्होंने चार महीने में सभी के रुपये देने की बात कही लेकिन अभी तक उन्होंने किसी को कोई रकम नहीं दी। जब वे लोग उनके घर रुपये लेने के लिए गए तो उनके घरवालों ने रुपये देने से मना कर दिया और गाली-गलौज की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में गांव खातीवास निवासी संदीप उर्फ सन्नी व सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बौंद कलां पुलिस थाने में तैनात एएसआई रविंद्र ने रविवार को इस मामले में तीसरे आरोपी जोगेंद्र उर्फ लाधू निवासी खातीवास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed