{"_id":"69d40a52072317d6c80a6fef","slug":"farmers-should-dry-wheat-and-mustard-produce-and-bring-it-for-sale-in-the-markets-deputy-commissioner-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153569-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में बिक्री के लिए गेहूं व सरसों उपज को सुखाकर लाएं किसान : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में बिक्री के लिए गेहूं व सरसों उपज को सुखाकर लाएं किसान : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गेहूं में लगी सरसों की ढ़ेरी।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने कहा कि जिले की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उपज का समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य भी तेजी के साथ किया जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों की ओर से स्टोरेज व्यवस्था का बेहतर ढंग से प्रबंध किया जाए जिससे खरीदी गई उपज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। उन्होंने बताया कि सरसों उपज में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत और गेहूं उपज में 12 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
Trending Videos