{"_id":"69d404514634e8411e088437","slug":"director-general-of-health-department-conducted-a-surprise-inspection-of-the-civil-hospital-gave-instructions-for-improvement-of-the-arrangements-found-satisfactory-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153576-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक सुधार के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने रविवार देर रात को दादरी के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 45 मिनट तक अस्पताल परिसर में विभिन्न विभागों, वार्डों का दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। हालांकि निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नहीं मिली। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अस्पताल पहुंचने पर डॉ. राजीव बेनीवाल, डॉ. सुनील, डॉ. राहुल अरोड़ा, डॉ. उपेंद्र श्योराण, डॉ. कमल, डॉ. नीरज कादयान, डॉ. शिवम, डॉ. नवदीप आदि ने महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह का स्वागत किया।
विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने अस्पताल परिसर में सबसे पहले आपातकालीन वार्ड का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, सामान्य वार्ड, आईसीयू का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से संवाद करते हुए अस्पताल में मिल रहे उपचार व सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी देखा।
आपातकालीन वार्ड के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने पाया कि यहां पर उपचार में प्रयोग होने वाले उपकरण गत्ते के डिब्बों पर लेबल लगाकर रखे हुए थे। जिस पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इन उपकरणों को गत्ते के डिब्बों के बजाय प्लास्टिक के ट्रांसपेरेंट कंटेनर में रखने के निर्देश दिए।
महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने रात के समय भी अस्पताल में सक्रियता देख चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण ही विभाग की असली ताकत है। अस्पताल प्रशासन की ओर से किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को उन्होंने प्रोत्साहित किया।
अधिक सुधार के लिए दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के लिए चिकित्सकों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपकरणों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए।
विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाना है। ऐसे में सभी चिकित्सक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। इस दौरान एसएनओ संतरा, एसएनओ अंगूरी, एनओ प्रियंका, एनओ सरिता आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos