{"_id":"69cebe88585e7aec350848d5","slug":"the-mla-inspected-the-rally-sites-along-with-the-officials-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153420-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक ने अधिकारियों के साथ किया रैली स्थलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक ने अधिकारियों के साथ किया रैली स्थलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
रैली को लेकर नव निर्मित लघु सचिवालय का दौरा करते विधायक सुनील व अधिकारी।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में 11 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में विधायक सुनील सांगवान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रैली स्थल के चयन को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल व पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक सुनील सांगवान ने अधिकारियों के साथ नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी तथा नव निर्मित लघु सचिवालय परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रैली के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौसम को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थान पर रैली आयोजित करने पर मंथन किया गया, जहां बारिश होने की स्थिति में भी कार्यक्रम प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विधायक ने बताया कि 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दादरी में आयोजित दादरी विकसित रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। संवाद
Trending Videos