{"_id":"6a42c2f3c9fb703c0c09d147","slug":"accused-arrested-in-motorcycle-theft-case-from-bus-stand-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157136-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बस स्टैंड से चोरी मोटरसाइकिल मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बस स्टैंड से चोरी मोटरसाइकिल मामले में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक जिले के गांव लाडौत का रहने वाला सचिन है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 26 जून को थाना शहर में वार्ड नंबर-9 निवासी सुमित ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने 25 जून की रात करीब 10:00 बजे अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना बस स्टैंड के पीछे प्लॉट में खड़ी की थी। उसी स्थान पर वह सो गया था। रात करीब 2:30 बजे उठने पर मोटरसाइकिल वहीं थी और प्लॉट में मजदूरी करने वाले दो युवक सचिन निवासी गांव लाडौत और कृष्णा निवासी भुराड़ी, दिल्ली भी वहां सो रहे थे।
सुबह करीब 8:30 बजे जागने पर उसकी मोटरसाइकिल और दोनों युवक मौके से गायब मिले। उसे दोनों पर मोटरसाइकिल चोरी करने का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर थाना शहर दादरी चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और 28 जून 2026 को आरोपी सचिन को मामले में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।