सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of stealing a bike arrested, sent to jail by the court

Charkhi Dadri News: बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing a bike arrested, sent to jail by the court
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस की टीम ने वर्ष 2023 में गांव ढाणी फोगाट निवासी व्यक्ति की बाइक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक रेवाड़ी जिले के गांव मुंडलिया का रहने वाला है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2023 को गांव ढाणी फोगाट निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 11 सितंबर 2023 की दोपहर को वह अपनी बाइक लेकर दादरी आया था। वह अपनी बाइक को महेंद्रगढ़ चौक के समीप खड़ी कर गाड़ी लेकर खेड़ी बत्तर पहाड़ में चला गया। रात करीब आठ बजे वापिस आकर देखा तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। 15 मार्च 2024 को कनीना थाने में चोरी हुई बाइक बरामद होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कनीना थाने में खड़ी चोरीशुदा बाइक को अपने कब्जे में लिया।
सोमवार को दादरी सिटी पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने बाइक चुराने के आरोपी दीपक को उसके गांव मुंडलिया से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed