{"_id":"69d564e1379dec0078003024","slug":"rains-have-again-raised-concerns-among-farmers-with-fears-of-crop-damage-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153634-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश ने फिर से बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल खराब होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश ने फिर से बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल खराब होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर के समय आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह से हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है ऐसे में अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों को प्रभावित किया। बूंदाबांदी के कारण काफी जगहों पर गेहूं की फसल भीग गई जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सताने लगी है।
इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और कटाई का कार्य तेजी से जारी है। ऐसे में बारिश या बूंदाबांदी होने से न केवल कटाई का काम प्रभावित होता है बल्कि भीगी हुई फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।
किसानों ने रात की बूंदाबांदी के बाद सुबह कटाई का काम रोक दिया और मौसम साफ होने का इंतजार किया। हालांकि, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम में सुधार देखने को मिला और धूप निकलने से किसानों ने कुछ राहत की सांस ली।
Trending Videos