सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Albendazole tablets will be given to 1.35 lakh children in the district.

Charkhi Dadri News: जिले में 1.35 लाख बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be given to 1.35 lakh children in the district.
चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए उपायुक्त मुनीश नागपाल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय के हाल में उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। उपायुक्त ने बताया कि 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस अभियान चलाया जाएगा। जिले में एक साल से 19 साल तक के 1.35 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली अल्बेंडाजोल की गोली देने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos


उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दवा वितरण की समुचित व्यवस्था, बच्चों की अधिकतम भागीदारी और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 अप्रैल को दवा लेने से किसी कारणवश वंचित रह जाते हैं तो उनके लिए 5 मई को मॉप-अप डे आयोजित किया जाएगा और उस दिन उनको गोली दी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क अल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शारीरिक विकास में सुधार लाना है।
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के लिए सख्त निर्देश
उपायुक्त ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीईओ और पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द एचपीवी अभियान का लक्ष्य पूरा करें। इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में किशोरियों (आयु 14 से 15 वर्ष) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed