सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six cow shelters received a grant of Rs 29.71 lakh.

Charkhi Dadri News: छह गोशालाओं को 29.71 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Six cow shelters received a grant of Rs 29.71 lakh.
विधायक सुनील सांगवान गोशाला प्रबंधकों को चेक वितरित करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र की छह गोशालाओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 29,71, 640 रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। सोमवार को विधायक सुनील सांगवान ने गोशाला प्रबंधन समितियों को चेक वितरित किए। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि श्रीकृष्ण गोशाला फोगाट को 4, 83,460 रुपये, यदुवंशी पीड़ित पशु सेवा गोशाला भागेश्वरी 2,35,520 रुपये और बाबा हरिदास गोशाला रानीला के लिए 7,64,980 रुपये दिए गए हैं। श्रीकृष्ण गोशाला घिकाड़ा के लिए 3,79,500 रुपये, श्री केशव गोशाला अचीना को 5.98 लाख रुपये, बाबा न्यारमदास गोशाला लांबा को 5,09,680 रुपये की राशि जारी की गई है। इस अवसर पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार गोसेवा और गोशालाओं के सुदृढ़ संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बढ़ती महंगाई के चलते गोशालाओं के सामने चारे और रखरखाव के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया था, इसे देखते हुए अनुदान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि गोशालाएं लावारिश पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में सेवा और संस्कार का संदेश भी देती हैं। विधायक ने गोशाला संचालकों से अपील की कि वे इस राशि का सही उपयोग करते हुए पशुओं के चारे, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed