{"_id":"6a53fca3ff409a8fb204b7ff","slug":"body-of-laborer-found-by-the-roadside-near-samaspur-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157638-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समसपुर के पास सड़क किनारे मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समसपुर के पास सड़क किनारे मिला मजदूर का शव
Mon, 13 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर के पास रविवार सुबह एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिला। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान गांव समसपुर निवासी कमल के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
परिजनों ने बताया कि कमल शनिवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह देर रात तक नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान कमल के रूप में की। मृतक के भाई राजेश के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।