फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested with 9.01 grams of heroin.

Charkhi Dadri News: 9.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 9.01 grams of heroin.
चरखी दादरी। पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने 9.01 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी मनीष के रूप में हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को एएसआई विशाल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम महेंद्रगढ़ चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि मनीष अग्निशमन केंद्र के पास हेरोइन बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां संदिग्ध युवक को काबू कर पूछताछ की गई, जिसने अपनी पहचान मनीष बताई।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट सन्नी दलाल और तहसीलदार दादरी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पायजामे की जेब से 9.01 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में लिया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed