फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student missing from Gurukul found and handed over to family within 24 hours.

Charkhi Dadri News: गुरुकुल से लापता छात्र 24 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को सौंपा

Mon, 13 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Student missing from Gurukul found and handed over to family within 24 hours.
चरखी दादरी। पुलिस ने गुरुकुल से लापता हुए एक छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र को परिवार के हवाले किया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को थाना शहर दादरी में एक मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी हिमांशु, जो आर्य महाविद्यालय चम्पापुरी गुरुकुल, दादरी में पढ़ता है, रात के समय बिना बताए गुरुकुल से चला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। उपनिरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि हिमांशु अपनी मौसी सरिता के पास गांव लोहरवाड़ा चला गया था। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने हिमांशु को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया। वहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई और बयान दर्ज किए गए। न्यायालयीन औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बच्चे या व्यक्ति के गुम होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed