सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Broken swings, missing cleanliness... Shiv Park is in shambles

Charkhi Dadri News: झूले टूटे, सफाई गायब...शिव पार्क में व्यवस्था बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Broken swings, missing cleanliness... Shiv Park is in shambles
मिनी पार्क में टूटा पड़ा झूला।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-18 स्थित वेयरहाउस रोड पर बने शिव पार्क की हालात दयनीय बनी हुई है। पार्क में टूटा पड़ा झूला, गंदगी के लगे ढेर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से छोटे पार्क की सुध लेने की गुहार लगाई है। ताकि स्थानीय लोग पार्क में सुबह-शाम सैर की सके।
Trending Videos

वार्ड 18 में रहने वाले लोगों के सैर आदि करने के लिए मिनी पार्क का निर्माण करवाया गया था लेकिन समय रहते पार्क की देखभाल न होने से हालात दयनीय बनी हुई है। पार्क की हालात ऐसी नहीं है कि यहां कोई व्यक्ति घूमना या कसरत आदि करना चाहे। पार्क के पूरे परिसर में सूखे पत्ते व गंदगी फैली हुई है। वहीं पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाया गया एक मात्र झूला टूटा पड़ा है। इसके अलावा पार्क में आम आदमी की जगह यहां बेसहारा पशु आराम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना हैं कि भले ही पार्क की सुंदरता बढ़ाने के नाम पर चहारदीवारी के चारों तरफ चमकीले पत्थर लगवाकर लाखों रुपये खर्च किए गए हों लेकिन वास्तव में पार्क के अंदर के हालात में कोई भी सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से पार्क के अंदरूनी भाग में अनेक प्रजातियों के फूलदार पौधे लगवाने व साफ-सफाई करवाने की मांग की है ताकि लोग यहां सुबह -शाम सैर आदि का आनंद ले सकें।

पार्क बने हराभरा
स्थानीय निवासी दिनेश सांगवान, राजेश कुमार, संजय कुमार, राजबीर सिंह आदि का कहना है कि स्थानीय कॉलोनियों में रहने वाले छोटे बच्चे सैर आदि करने के लिए रोज गार्डन का रुख करते हैं लेकिन पार्क के पास मुख्य सड़क से वाहनों का आवागमन अधिक होने से बच्चों को घर में रखना पड़ता है। अगर नगर परिषद मिनी पार्क को हराभरा कर सुंदरता बढ़वाता है तब छोटे बच्चे इसी पार्क में खेल पाएंगे।

वर्सन:
पार्क की मरम्मत के लिए निविदाएं आवंटित की गई हैं। निविदाएं खुलने के साथ ही पार्क की साफ-सफाई करवा हराभरा बनवाया जाएगा। पार्क में अनेक प्रकार के फूलों के पौधे लगवाने का भी काम करवाया जाना है। - अन्नू रानी, वार्ड पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed