{"_id":"6a74ea0c3f66910b12037113","slug":"committees-formed-in-all-21-city-wards-to-raise-awareness-about-cleanliness-reviews-to-be-held-weekly-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158660-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर में सभी 21 वार्डों में बनी कमेटियां, हर सप्ताह होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर में सभी 21 वार्डों में बनी कमेटियां, हर सप्ताह होगी समीक्षा
Fri, 07 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने व सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर के सभी 21 वार्डों में चार से पांच सदस्यीय स्वच्छता कमेटियों का गठन किया गया है।
इन कमेटियों की जिम्मेदारी अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने, लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने व नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित करने की होगी। प्रत्येक वार्ड की कमेटी का चेयरमैन संबंधित वार्ड का पार्षद बनाया गया है। इसके अलावा कमेटियों में सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग से एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक कमेटी में एक महिला सदस्य को भी स्थान दिया गया है। इस प्रकार विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व से कमेटियां स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
नागरिकों की भागीदारी जरूरी
केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। इसी सोच के तहत इन कमेटियों का गठन किया गया है ताकि वार्ड स्तर पर लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा सके।
प्रत्येक सप्ताह होगी समीक्षा बैठक
कमेटियों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में वार्डों की सफाई व्यवस्था, कचरा उठान की स्थिति, लोगों की शिकायतों व स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।
हर रोज 35 टन कचरे का हो रहा उठान
नगर परिषद की ओर से शहर से प्रतिदिन लगभग 35 टन कचरे का उठान किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 190 सफाई कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हैं, जो नियमित रूप से सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए 22 चार पहिया वाहन प्रतिदिन शहर के सभी वार्डों में संचालित किए जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से लोगों के घरों से कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाता है।
नागरिकों की भूमिका अहम
नगर परिषद अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि लोग स्वयं जागरूक होकर सफाई नियमों का पालन करें और नगर परिषद का सहयोग करें तो शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है। नई गठित वार्ड स्तरीय कमेटियों से भी सफाई व्यवस्था में सुधार और जनभागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
वर्सन:
स्वच्छता कमेटी बना दी गई हैं। कमेटी सदस्य अपने-अपने वार्ड में सफाई के प्रति जागरूक रहेंगे। समय-समय पर इनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। शहर में स्वच्छ व सुंदर बनाना है।
- हरवीर सिंह, जिला नगर आयुक्त, नगर परिषद।
वर्सन:
स्वच्छता कमेटियों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक होगी। आमजन शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करे। नगर परिषद आमजन को आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवा रही है। लोगों के घरों तक कचरा उठान के लिए वाहन भेजे जा रहे हैं।
- ज्योति शर्मा, स्वच्छता मिशन प्रभारी, नगर परिषद।