{"_id":"6a74e84b1f02ebd8dd0f1bce","slug":"gang-war-30-rounds-fired-in-2-minutes-two-youths-from-bhiwani-injured-admitted-to-rohtak-pgi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158677-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार : 2 मिनट में चलीं 30 गोलियां, भिवानी के दो युवक घायल, रोहतक पीजीआई में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार : 2 मिनट में चलीं 30 गोलियां, भिवानी के दो युवक घायल, रोहतक पीजीआई में दाखिल
Fri, 07 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक को रोहतक पीजीआई लेकर जाते हुए परिजन।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सिटी थाना के सामने वीरवार दोपहर पेशी पर आए स्कॉर्पियो सवार सात युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने की घटना ने दादरी को झकझोर कर रख दिया। महज दो मिनट में ताबड़तोड़ चली 30 गोलियों ने पूरे कोर्ट रोड को रणक्षेत्र में बदल दिया। हमलावर पक्की तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए और पुलिस देखती रह गई। कोर्ट परिसर और सिटी थाने के सामने की सुरक्षा व्यवस्था पर बदमाशों ने सवालिया निशान लगा दिया।
सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही थी इसी बीच सिटी थाने के सामने बदमाश स्कॉर्पियो के चारों ओर घूम-घूमकर गोलियां बरसाते रहे जबकि गाड़ी में सवार युवक बचने की कोशिश करते रहे। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, राहगीर जान बचाने के लिए दुकानों और गलियों में छिप गए। पुलिस करीब 15 राउंड फायरिंग की बात कह रही है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का दावा किया है कि 30 गोलियां चलाई गई हैं। कई गोलियां स्कॉर्पियो के शीशों और बॉडी में धंस गईं। वारदात के बाद सड़क पर कारतूस बिखरे पड़े थे और लोग काफी देर तक सहमे रहे।
बाइक से आए, गाड़ी से भागे
जिस स्थान पर वारदात हुई वह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। एक ओर जिला अदालत दूसरी तरफ सिटी थाना, आसपास बाजार और सरकारी कार्यालय होने से यहां हर समय वाहनों और लोगों की भारी भीड़ रहती है। सड़क की खराब हालत और अक्सर लगने वाले जाम के कारण वाहन धीमी गति से चलते हैं।
विज्ञापन
हमलावर इस बात से भली भाति वाकिफ थे उन्होंने इसी स्थिति का फायदा उठाया और स्कॉर्पियो को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन युवक बाइक पर सवार होकर सिटी थाना तक आए ताकि जाम के बीच आसानी से निकल सकें। गोलियां चलाकर आर्य समाज की गली में खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठे और भाग गए। गाड़ी से भागने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश गाड़ी में सवार होकर भागे हैं।
एंबुलेंस के लिए करना पड़ा इंतजार
घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी अव्यवस्था देखने को मिली। सिविल अस्पताल में रेफर करने के लिए समय पर एंबुलेंस न मिलने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एक घायल को स्ट्रेचर सहित बाहर ले जाया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर उसे फिर वापस अस्पताल के अंदर लाना पड़ा। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची तब घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में विभाग ने पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस बुला ली।
दिनभर चली गोलीकांड की चर्चा
दिनभर शहर में इसी गोलीकांड की चर्चा होती रही। हर किसी की नजर अस्पताल और पुलिस की गतिविधियों पर रही कि कहीं किसी घायल की मौत की खबर तो नहीं आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो अपने मोबाइल में कैद किए जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूरे दिन लोग इन्हीं वीडियो को देखकर वारदात की चर्चा करते रहे। रात तक लोगों ने जानने का प्रयास कि युवक किस गैंग से जुड़े थे, क्यों हमला किया।
पुलिस की नाक के नीचे से बदमाश फरार
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सिटी थाना महज कुछ कदम की दूरी पर था तब भी बदमाश बेखौफ होकर गोलियां बरसाते रहे और वारदात के बाद हाथों में पिस्टल लहराते हुए आर्य समाज मंदिर वाली गली से भाग गए। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर थाना के सामने ही ऐसी वारदात हो सकती है तो आम आदमी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा।
वर्सन:
पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए फील्ड में उतर चुकी हैं जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी पुलिस कार्रवाई में जुटी है। - धीरज कुमार, डीएसपी

घायल युवक को रोहतक पीजीआई लेकर जाते हुए परिजन। - फोटो : 1