{"_id":"6a0b6f387b38761b7e08beae","slug":"construction-workers-will-hold-a-grand-meeting-on-june-3-roshan-lal-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-155443-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण मजदूर तीन जून को करेंगे महापंचायत : रोशनलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण मजदूर तीन जून को करेंगे महापंचायत : रोशनलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढड़ा। सर छोटूराम किसान भवन में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के आंदोलन को राज्य स्तर पर बढ़ाने का फैसला लिया गया। तीन जून को निर्माण मजदूर पंचायत कर बंद पड़े श्रम पोर्टल के विरोध में रोष प्रकट करेंगे। इस दौरान गांवों में सरकार के पुतले फूंकने का फैसला भी लिया जाएगा।
बैठक की प्रधानता जिला संयोजक सुमेर धारणी ने की। यूनियन के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि पिछले 11 महीनों से बंद पड़े श्रम पोर्टल के कारण मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर तीन जून को बाढड़ा में निर्माण मजदूर महापंचायत करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रम पोर्टल बंद होने से निर्माण मजदूरों के पंजीकरण, नवीनीकरण व श्रमिक कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। सरकार और विभाग कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। मनरेगा योजना के काम पिछले लगभग एक साल से बंद हैं। बैठक में रोशनलाल, रामनिवास कासनी, अमरजीत, पवन कुमार, जयभगवान रानीला, नरेश कुमार, सुनील कुमार डोहका, सोमबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos