सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cylinder distribution system is becoming a headache for consumers, with waiting times extending beyond the stipulated period

Charkhi Dadri News: उपभोक्ताओ के लिए जी का जंजाल बनती जा रही सिलिंडर वितरण प्रणाली, निर्धारित अवधि के बाद बढ़ा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cylinder distribution system is becoming a headache for consumers, with waiting times extending beyond the stipulated period
विवार सुबह साढ़े आठ बजे गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की कतार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रशासन की ओर से भले ही उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त घरेलू सिलिंडर होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन धरातल पर उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ग्रामीण घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर बुकिंग की अवधि को 25 से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी करीब एक सप्ताह तक उपभोक्ताओं को पर्ची कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस कारण उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Trending Videos

बता दें कि पहले जहां सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन बाद दूसरे सिलिंडर की बुकिंग करवाने की अवधि निर्धारित की गई थी। वहीं अब यह अवधि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। वहीं अब एजेंसी द्वारा भी ऑनलाइन बुकिंग के बाद पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं को एक सप्ताह तक का समय दिया जा रहा है। एजेंसी प्रबंधकों का कहना है कि उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के तुरंत बाद ही पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी पहुंच जाते हैं जिस कारण पहले बुकिंग करवाने लोगों को गैस लेने से वंचित रहना पड़ता है। अब एजेंसी की ओर से बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं का नंबर आने की जानकारी लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है ताकि ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ता घर बैठ कर वाट्सअप के माध्यम से पर्ची कटवाने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उपभोक्ता बोले : हमारा नंबर 45 दिन बाद क्यों
गांव पैंतावास कलां निवासी जगबीर सिंह, गांव खेड़ी निवासी दिनेश, देवेंद्र सांगवान, गांव कमोद निवासी सुरेंद्र, संजय फोगाट आदि का कहना है कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर बुकिंग की अवधि को 45 दिन करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इस कदम से ग्रामीणों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
अब उपभोक्ताओं के लिए ऐसे बढ़ेगी परेशानी
एजेंसियों की ओर से भले ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के एक सप्ताह बाद पर्ची काटने और सिलिंडर की डिलिवरी देने की बात कही गई है। इससे न केवल शहरी उपभोक्ताओं को निर्धारित 25 दिन के बाद सात दिन और इंतजार करने के बाद सिलिंडर की आपूर्ति होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह अवधि 50 से भी अधिक दिन पहुंच जाएगी।

पिछले पांच दिनों में जिले में 10,878 गैस सिलिंडरों का हुआ वितरण
एजेंसी का नाम कुल उपभोक्ता वितरित किए सिलिंडर

अशोक गैस सर्विस 28,707 2,921



दादरी गैस सर्विस 31,324 2,616

शहीद संजय गैस एजेंसी 20,569 1,170



प्रेम भारत गैस एजेंसी 18,407 1,190

अटेला इंडेन गैस एजेंसी 5,540 348



सुमन गैस एजेंसी 5,360 387

राज गैस एजेंसी 25,700 1,665



बधवाना गैस सर्विस 5,800 581

वर्सन :
जिले की सभी आठ गैस एजेंसियों में सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। इसके अलावा मुख्य गैस डिपुओं से भी घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। जिले में सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।
-- सुनील राठी, सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed