सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Despite strict measures, the practice of travelling without tickets in roadways buses continues

Charkhi Dadri News: सख्ती के बावजूद रोडवेज बसों में नहीं थम रहा बगैर टिकट यात्रा करने का सिलसिला

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Despite strict measures, the practice of travelling without tickets in roadways buses continues
दादरी स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : 1
web -
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की बसों में बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए विभाग की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दादरी रोडवेज डिपो की विभिन्न फ्लाइंग टीमों ने गत फरवरी माह में की गई कार्रवाई बताती है कि इस प्रकार के यात्रियों में विभाग की कार्रवाई का खौफ कम है और वे नियमों को ताक पर रखते हुए विभाग को राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
Trending Videos

एक माह में 947 बसों की जांच, 204 बेटिकट पकड़े
दादरी रोडवेज डिपो को घाटे से उबारने और बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएम फ्लाइंग, टीएम फ्लाइंग और बस फ्लाइंग टीमों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीन विशेष उड़नदस्तों ने फरवरी माह में जिले के विभिन्न रूटों पर अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 947 बसों को औचक रूप से रुकवाकर उनके यात्रियों की टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान विभाग की टीमों ने 204 ऐसे यात्रियों को पकड़ा, जो बिना टिकट यात्रा कर डिपो को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन यात्रियों से 61,670 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने यह की कार्रवाई :

टीम का नाम बसों की जांच यात्री पकड़े जुर्माना लगाया
जीएम फ्लाइंग 264 36 10,400 रुपये
टीएम फ्लाइंग 339 46 14,000 रुपये
बस फ्लाइंग 344 122 36,770 रुपये
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि उड़नदस्ते किसी भी समय और किसी भी रूट पर बसों की जांच कर सकते हैं। यदि कोई यात्री दोबारा बिना टिकट पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।
वर्सन :
बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए हमने विशेष टीमों का गठन किया है। सभी टीमें निर्धारित समय पर अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद रहती हैं और वहां से गुजरने वाली हर डिपो की बस की सघन जांच करती हैं। यात्रियों से अपील है कि वे जिम्मेदारी समझें और टिकट लेकर ही यात्रा करें। राजस्व की हानि रोकने के लिए यह अभियान भविष्य में और तेज किया जाएगा।-- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed