{"_id":"69b06f4515c94c693e07cb9c","slug":"74-lakh-litres-of-water-is-consumed-daily-for-198-lakh-animals-in-the-district-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-152397-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 1.98 लाख पशुओं के लिए प्रतिदिन 74 लाख लीटर पानी की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 1.98 लाख पशुओं के लिए प्रतिदिन 74 लाख लीटर पानी की खपत
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गांव ढाणी फोगाट स्थित तालाब।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में 1.98 लाख पशुओं के लिए प्रतिदिन पानी की खपत 74 लाख लीटर है। इस समय तालाबों मेंं पानी की मात्रा काफी कम है। 78 तालाबों में पानी डालने की जरूरत बनी हुई है। नहरों से जुड़े सभी जलघरों में पानी डालने की जरूरत है ताकि गर्मी में पानी का संकट नहीं हो पाए। जो तालाब नहरों से जुड़ा हुआ है, उसमें सिंचाई विभाग पानी डलवाता है। नहरी पानी से ही तालाबों में पानी डाला जाता है।
-- गर्मी के मौसम में तालाबों में पानी सूख जाने पर मवेशियों के लिए पानी का संकट बढ़ जाता है। जिले में 167 ग्राम पंचायतें हैं। इन गांवों के अधिकतर तालाबों में नहरों से ही पानी डाला जाता है। गर्मी बढ़ने पर तालाबों में भी पानी की किल्लत बढ़ जाती है। जिले की नहरों में पानी छोड़ रखा है जिले में 1.98 लाख पशु हैं और इनके लिए प्रतिदिन पानी की खपत 74 लाख लीटर है। पेयजल व मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराना स्वाभाविक है। बारिश के मौसम में तो तालाब पानी से भर जाते हैं जबकि गर्मियों में पानी सूख जाता है। इस समय अधिकतर तालाबों में पानी प्रदूषित व कम मात्रा में है। इन तालाबों के जीर्णोद्धार की भी जरूरत बनी हुई है ताकि इनमें स्वच्छ पानी बना रहे और मवेशियों के लिए पानी का संकट न बढ़ने पाए। काफी संख्या में पशुपालक तो नल व ट्यूबवेल आदि के जरिये मवेशियों को पानी पिलाते हैं।
-- जिले के बाढड़ा क्षेत्र में तालाबों की संख्या कम है जबकि नहरी क्षेत्रों के तहत आने वाले गांवों में तालाब ज्यादा संख्या में हैं। इस समय तकरीबन सभी गांवों में तालाबों में पानी डाले जाने की जरूरत बनी हुई है क्योंकि आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप बढ़ने पर पेयजल को लेकर हालात और भी विकट हो जाएंगे। जो तालाब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर से जुड़े हुए हैं उनमें सिंचाई विभाग पानी डलवाता है। जिले में 75 तालाबों का सौंदर्यकरण किया जाना है। इन तालाबों के चारों तरफ बांधकर बनाकर पौधे लगाने की भी योजना है ताकि आसपास का एरिया हरा भरा बना रहे और भूमिगत जलस्तर भी संतुलित बना रहे।
वर्जन :
तालाबों व जलघरों में पानी डाला जा रहा है। समय रहते इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी इस काम में जुटे हुए हैं। पानी को टेल तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- सतेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, दादरी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन :
तालाबों व जलघरों में पानी डाला जा रहा है। समय रहते इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी इस काम में जुटे हुए हैं। पानी को टेल तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।