सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A delegation of farmers submitted a memorandum to the Deputy Commissioner demanding pending compensation

Charkhi Dadri News: किसानोंं के प्रतिनिधिमंडल ने बकाया मुआवजे की मांग के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A delegation of farmers submitted a memorandum to the Deputy Commissioner demanding pending compensation
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल से मिलते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कस्बे के विश्राम गृह में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल से मुलाकात की। किसानों ने उपायुक्त को लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने किसानों की मांगों का समाधान करवाने का भरोसा दिया।
Trending Videos

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि किसान बकाया मुआवजा की मांग के लिए 234 दिनों से धरना दे रहे हैं। किसानों ने कहा कि 24 जुलाई 2025 को दादरी में सीएम नायब सिंह सैनी से उनकी मुलाकात करवाई गई थी। उस समय सीएम ने किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। कई माह बीतने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, मास्टर रघबीर श्योराण, किसान नेता राजकुमार हड़ौदी, नरेश कादयान, भूप सिंह दलाल, किसान सभा खंड अध्यक्ष नसीब मोद, प्रताप सिंह हंसावास, प्रताप सिंह, पारस काकडौली, धर्मपाल पीटीआई व ब्रह्मपाल बाढड़ा, युद्धवीर, ओमप्रकाश नंबरदार, महावीर सिंह, प्राचार्य हवा सिंह, नरेश कुमार कादयान, जयवीर आदि किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता बिजेंद्र ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। न समय पर खाद मिलती है और न ही बकाया मुआवजा दिया जा रहा है। उपायुक्त मुनीश नागपाल ने कहा कि प्रशासन व सरकार किसानों के साथ है, उनकी समस्या के बारे में बीमा कंपनी व उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत हो रही है, जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed