सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Devotees reached the temple of Budhwari Mata and prayed for prosperity

Charkhi Dadri News: बुधवारी माता के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु महिलाओं ने मांगी खुशहाली की मन्नत

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached the temple of Budhwari Mata and prayed for prosperity
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में तीन दिनों से चल रहे बासोड़ा पर्व मेले का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन महिला थाना के पीछे स्थित बुधवारी माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अलावा आसपास के करीब 12 गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता को पूड़ा और गुड़ का प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी।
Trending Videos

पुलिस बल रहा तैनात : मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed