{"_id":"69b44b90061734acf70f690a","slug":"first-budget-meeting-after-four-years-amidst-uproar-5994-crore-municipal-budget-passed-disagreement-among-councilors-over-naming-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152517-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद बजट पर पहली बैठक : हंगामे के बीच 59.94 करोड़ का नप बजट पास, नामकरण पर पार्षदों में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद बजट पर पहली बैठक : हंगामे के बीच 59.94 करोड़ का नप बजट पास, नामकरण पर पार्षदों में तकरार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद हाउस की बैठक में हंगामा करते पार्षद।
विज्ञापन
चरखी दादरी। चार साल बाद नगर परिषद का बजट हंगामे के बीच पहली बार में पास हो गया। शुक्रवार को पार्षदों व अधिकारियों ने 59,94,80,000 हजार रुपये के बजट पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। बैठक शुरू होने से लेकर अंत तक हंगामा हुआ। इस बीच दो पार्षद आपस में भीड़ गए और बात तू-तड़ाक तक पहुंच गई।
वार्ड आठ से पार्षद नवीन प्रजापति ने कहा कि रुपये लेकर नामकरण किया है। इस पर पार्षद कुलदीप सैनी भड़क गए और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी। इस पर दोनों ताव में आ गए और दाेनों के बीच तू-तू-मैं मैं हुई। वहीं, पार्षद नवीन ने कहा कि यह बात उसने कुलदीप को नहीं, बल्कि चेयरमैन को कही थी। इसके अलावा बैठक में सड़कों के नाम बदलने, सफाई कर्मचारियों को हटाने, नए द्वार बनाने, स्ट्रीट लाइटों के वितरण सहित अन्य मुद्दों पर खूब हंगामा देखने को मिला। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन, कार्यकारी अधिकारी सहित 24 पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान करीब 50 प्रस्ताव रखे गए, जो सभी मंजूर किए गए।
सड़कों के नामकरण पर बवाल
बैठक के दौरान पार्षद विनोद सिंहमार ने मुद्दा उठाया कि बिना हाऊस की चर्चा के सड़कों का नामकरण किया जा रहा है। सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड का नाम बदलकर बंदा बैरागी के नाम पर रखा है, जबकि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने कहा कि बगैर किसी चर्चा के शहर की सड़कों के नाम बदले गए हैं, इनको निरस्त किया जाए और जो भी नए नाम बदले जाने हैं उन पर चर्चा और वोटिंग हो।
डॉ. भीमराव की फोटो हटाने पर भड़के
नप कार्यालय में पहले से लगी डॉ. भीमराव की फोटो हटाने पर वार्ड-13 के पार्षद विनोद वाल्मीकि भड़क गए। विनोद ने कहा कि जिसने यह फोटो हटाई है, उसकी जांच हो और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो। बैठक के दौरान फोटो को दोबारा कार्यालय में लगाया गया। इसके अलावा कुलदीप गांधी ने चौधरी छोटूराम की फोटो, नवीन बिंदल ने लाला लाजपत राय की फोटो लगाने की मांग की। पार्षद सत्यवीर चौहान ने रविदास द्वार और सड़क का नाम भीखू राम चौहान रखने का प्रस्ताव रखा। शहर में बाबा स्वामी दयाल, बाबा सच्चा नाथ, चौधरी निहाल सिंह के नाम पर सड़कों के नाम रखने की मांग की।
पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए बनेगी कमेटी
वार्ड दो से पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने पागल कुत्तों पर अंकुश लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पागल कुत्ता होने के बाद वह लोगों को काटता है, इसका समाधान नप की ओर से किया जाना चाहिए। इसके लिए नगर परिषद की एक एक्टिव टीम बने, और पशुपालन विभाग के चिकित्सक साथ लेकर उक्त कुत्ते का इलाज हो। दहिया ने सफाई कर्मचारियाें को वार्ड से हटाने का विरोध दर्ज करवाया। वहीं, वार्ड 6 से पार्षद नवीन बिंदल ने लाला मुंशीराम द्वार बनाने की मांग रखी।
नप कार्यालय में झलकते हैं जाम
नप कार्यालय में जाम झलकते हैं, रात को नहीं, बल्कि दिन में। यहां डांस होता है, शहर की चिंता कौन करेगा। बैठक के दौरान हंगामे के पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने यह बात कही। इसके अलावा पार्षद जयसिंह लांबा व विरेंद्र चरखी आदि ने सफाई कर्मचारियों को सरकारी कोठियों पर भेजे जाने पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि वार्डों के कर्मचारी हटाकर सरकारी कोठियों को चमकाने का काम रहे है, जबकि वार्डों में कई दिनों से सफाई नहीं हुई।
एमसी कॉलोनी में मल्टीपर्पज हॉल बनाने का प्रस्ताव
बैठक के दौरान ईओ दीपक गोयल ने एमसी कॉलोनी में खाली पड़ी जगह पर मल्टीपर्पज हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन यहां पर वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप गांधी ने कहा कि खाली पड़ी जमीन में जलभराव है कॉलाेनी वासियों की मांग है कि पहले उसकी चहारदीवारी और चारों ओर नाला बनाया जाए। इसके बाद वहां पर कोई भी काम करें। कम से कम जमीन को समतल किया जाए, ताकि वह जमीन किसी काम आ सके। इसके अलावा गांधी ने लोहारू रोड पर अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव रखा।
वर्सन:
हाऊस की बैठक में 59,94,80,000 हजार रुपये का बजट पास किया गया है, इससे करीब 50 एजेंडाें में आए विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक में हंगामा होना स्वाभाविक है। बजट की राशि से शहर में नए विकास कार्यों को पंख लगेंगे। नई स्ट्रीट लाइट, बैठने के बैंच का प्रस्ताव भी पास किया है।
- बक्सी सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
Trending Videos