{"_id":"6a6badd08f826e844408a857","slug":"minister-angered-by-land-fraud-orders-investigation-and-action-against-the-guilty-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158383-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जमीन धोखाधड़ी पर मंत्री गुस्साए, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जमीन धोखाधड़ी पर मंत्री गुस्साए, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बैठक में शिकायत सुनते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में वीरवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की। बैठक में जमीन धोखाधड़ी, अस्पताल की समस्याओं और बिजली आपूर्ति सहित कई शिकायतें रखी गईं। जमीन धोखाधड़ी पर मंत्री गुस्साए और इन मामलों पर अधिकारी से गंभीरता से निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव समसपुर निवासी बाला देवी ने जमीन धोखाधड़ी की शिकायत रखी। उसने बताया कि उसकी जमीन धोखे से अपने नाम कर ली गई है। पुलिस की कार्रवाई पर मंत्री गुस्सा हो गए। उन्होंने पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए, हालांकि बाद में ये आदेश नहीं दिए गए।
मंत्री ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। अगली बैठक तक पूरा मामला स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जिला नगर योजनाकार, तहसीलदार और दूसरे जिले के उप पुलिस अधीक्षक की समिति से जांच होगी।
विज्ञापन
विधायक सुनील सतपाल सांगवान और उमेद पातुवास ने भी शिकायत का समर्थन किया। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच की आवश्यकता बताई। लोगों को सालों की कमाई से प्लाॅट लेने के बाद कब्जे की समस्या से परेशानी होती है।
बिजली आपूर्ति और अधिकारियों की जवाबदेही : बिजली से जुड़ी शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है। विभाग के अधिकारी 24 घंटे काम के लिए तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन बंद न होने का निर्देश दिया।
उपभोक्ताओं के फोन उठाए जाने चाहिए क्योंकि नागरिक परेशानी में ही फोन करते हैं। कोताही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपायुक्त मनदीप कौर को इस मामले पर स्वयं निगरानी रखने को कहा गया।
बैठक में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, उमेद पातुवास, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर और एडीसी दीपक बाबुलाल करवा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।