फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minister Dr. Arvind planted a sapling in Kadma under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign.

Charkhi Dadri News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंत्री डॉ. अरविंद ने कादमा में किया पौधरोपण

Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Minister Dr. Arvind planted a sapling in Kadma under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign.
कादमा कॉलेज में पौधरोपण करते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। 
कादमा। उपमंडल बाढड़ा के गांव कादमा में जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान और जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने भी पौधे लगाए। सभी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। मंत्री अरविंद शर्मा ने नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अंतरराष्ट्रीय मान बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। इस सपने को साकार करने में हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं। इनका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हरियाणा सरकार 'प्राण वायु देवता पेंशन योजना' चला रही है। इसका उद्देश्य 75 वर्ष या अधिक आयु के विशाल वृक्षों का संरक्षण करना है। इस योजना में पेड़ों की देखभाल करने वालों को 3,000 रुपये प्रति वर्ष पेंशन मिलती है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी संतान की तरह देखभाल करने का आह्वान किया।

मियावाकी पद्धति से तेजी से तैयार होते हैं जंगल
दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने 'मियावाकी पद्धति' पर जानकारी दी। उन्होंने रोहतक की सुनारिया जेल में सुपरिटेंडेंट रहते हुए पौधरोपण शुरू किया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिससे सघन वन तैयार होते हैं। बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed