फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Naked body of a young man found in Ranila; investigation underway.

Charkhi Dadri News: रानीला में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, जांच जारी

Fri, 31 Jul 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Naked body of a young man found in Ranila; investigation underway.
मृतक अजीत की फाइल फोटो
चरखी दादरी। गांव रानीला में बौंद कलां रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक का नग्न शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बौंदकलां थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान रोहतक जिले के कलानौर निवासी 35 वर्षीय अजीत के रूप में हुई। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजीत बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने मामा मान सिंह के घर रानीला आया था। इस दौरान पड़ोस के एक युवक और तीन महिलाओं से उसका विवाद हो गया। अजीत उस समय नशे की हालत में था। झगड़े के बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बौंद रोड किनारे शव देखा और मान सिंह व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने बताया कि अजीत मजदूरी करता था।
उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी पर पत्नी मायके में रह रही थी। मृतक के पिता सूरजभान के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed