सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nursing staff observed a two-hour pen-down strike

Charkhi Dadri News: नर्सिंग स्टाफ ने की 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff observed a two-hour pen-down strike
अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए नर्सिंग स्टाफ सदस्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) के आह्वान पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

जिससे ओपीडी और रूटीन स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। हालांकि मरीजों की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन और प्रसूति सेवाओं को सुचारू रखा गया। सात जून को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में एक मामले को लेकर पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की ओर से नर्सिंग स्टाफ पर की गई टिप्पणी को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन में भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठी अर्चना यादव, अंगूरी देवी, संतरा देवी, सुनील, राजबाला, नीतू देवी, सुरक्षा, चंचल देवी, प्रमिला, लक्ष्मी, जितेंद्र, विकास, कुलदीप सिंह, राजेश आदि ने बताया कि इन निराधार आरोपों और अमर्यादित भाषा से पूरे नर्सिंग कैडर के मान-सम्मान और गरिमा को गहरी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष अपने बयान के लिए पूरे नर्सिंग स्टाफ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। वहीं सरकार से उन्हें पद से तुरंत हटाने की मांग भी की। प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी गरिमा की रक्षा के लिए जल्द उचित कदम नहीं उठाए और चेयरपर्सन ने माफी नहीं मांगी तो इस आंदोलन को और तेज करते हुए 11 जून से पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed