{"_id":"6a28619ecbe93e4a9d0153ba","slug":"storm-rain-and-hailstorm-change-weather-bring-relief-from-heat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156365-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को बारिश के दौरान बस स्टैंड के सामने से गुजरते लोग।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज हवाओं, बूंदाबांदी और कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया। करीब सवा तीन बजे हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और देर शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।
मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम महसूस किया गया। दोपहर तक तेज धूप और उमस बनी हुई थी लेकिन बारिश और हवाओं के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा और खुशनुमा रहा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज गति से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से किसानों और आम लोगों को राहत मिली, हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित भी रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा के उत्तरी क्षेत्रों तथा मध्य उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवातीय परिसंचरण और सक्रिय टर्फ के प्रभाव से प्रदेश में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी प्रणाली के कारण दादरी सहित दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में नमी पहुंच रही है, जिससे बादल बनने और वर्षा की गतिविधियों को बल मिल रहा है।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आगामी दिनों में मौसम प्रणाली के प्रभाव से जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।