{"_id":"6a2866f29c5689ff8c000944","slug":"unannounced-power-cuts-repeatedly-disrupt-services-at-saral-kendra-leaving-the-public-in-a-state-of-distress-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156360-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अघोषित बिजली कटों से सरल केंद्र में बार-बार ठप हो रही सेवाएं, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अघोषित बिजली कटों से सरल केंद्र में बार-बार ठप हो रही सेवाएं, आमजन परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा तहसील परिसर स्थित सरल केंद्र में बिजली कट के दौरान छाया अंधेरा।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढड़ा। तहसील कार्यालय स्थित सरल केंद्र में अघोषित बिजली कट आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। लोगों को भूमि रजिस्ट्री, जाति एवं रिहायशी प्रमाण- पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री बनवाने के लिए लोगों को दो से तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सरल केंद्र में पहुंचे अनिल, विकास कुमार, रवि, अजय, अशोक व राजेंद्र का कहना है कि बिजली आपूर्ति के दौरान प्रतिदिन छह से आठ बार अघोषित कट लग रहे हैं जिससे सरल केंद्र का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बिजली कट लगते ही कंप्यूटर आधारित सेवाएं ठप हो जाती हैं और लोगों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। विदित रहे विभाग की ओर से जनवरी माह में सरल केंद्र में इनवर्टर मंगवाया गया था। अब तक इसके संचालन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इनवर्टर कार्यालय के एक कोने में धूल फांक रहा है।
लोगों ने बताया कि भूमि रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया में सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। आवेदन अपलोड होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्री लिपिक और तहसीलदार स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। बार-बार बिजली बाधित होने से सामान्यत: एक घंटे में पूरा होने वाला कार्य कई दिनों तक लंबित रह जाता है। इन लोगों ने बताया कि बिजली कटों के कारण पूरा दिन कार्य के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस संबंध में सरल केंद्र प्रभारी बिशंभर ने बताया कि बिजली निगम को पॉवर कट लगने की सूचना दी जा चुकी है। वहीं बिजली निगम के एसडीओ रामसिंह ने कहा कि सरल केंद्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Trending Videos