{"_id":"69beed46c7096ee5110e7879","slug":"officials-checked-cylinder-records-in-eight-agencies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152891-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आठ एजेंसियों में अधिकारियों ने जांचा सिलिंडर का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आठ एजेंसियों में अधिकारियों ने जांचा सिलिंडर का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिले की सभी आठ एजेंसियों पर निगरानी के लिए नियुक्त अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गैस सिलिंडरों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक, वितरण प्रक्रिया और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलिंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि के अनुसार आसानी से सिलिंडर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को घर बैठे सिलिंडर की डिलीवरी भी सुचारू रूप से की जा रही है जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos