{"_id":"6a32e7f0d0752ad616031e76","slug":"online-application-deadline-extended-for-the-second-time-portal-to-remain-open-until-the-30th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156665-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूसरी बार बढ़ी ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, 30 तक खुला रहेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूसरी बार बढ़ी ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, 30 तक खुला रहेगा पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल दूसरी बार बदल दिया है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है। पहले आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक निर्धारित थी लेकिन अपेक्षा के अनुरूप आवेदन न मिलने से विभाग ने विद्यार्थियों को 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
50 प्रतिशत भी आवेदन नहीं
जिले के सरकारी और एडेड कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 4,102 सीटों पर दाखिले होने हैं। हालांकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक करीब 50 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए नहीं हो पाए हैं। सीटों की तुलना में आवेदन संख्या कम रहने से विभाग और कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को अधिक अवसर देने के पक्ष में था। इसी को ध्यान में रखते हुए दाखिला प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
8 कॉलेजों में होंगे दाखिले
दादरी जिले में आठ कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें पांच सरकारी तथा तीन एडेड कॉलेज शामिल हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन प्रक्रिया की गति अपेक्षाकृत काफी धीमी रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कई विद्यार्थियों ने अभी तक अपने दस्तावेज पूरे नहीं किए हैं जबकि कुछ विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों और कॉलेजों के चयन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
समय रहते करें आवेदन
कॉलेज प्रशासन की ओर से भी विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक लोड होने से तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी सही ढंग से अपलोड करनी होगी।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उनके पास आवेदन करने और पसंदीदा कॉलेज व पाठ्यक्रम का चयन करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा। वहीं कॉलेज प्रशासन को भी उम्मीद है कि बढ़ी हुई समय सीमा के दौरान आवेदन संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
वर्सन:
दाखिला प्रक्रिया से संबंधित आगामी शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करवाने की तिथियों की घोषणा की जाएगी। नए शेड्यूल के आधार पर ही दाखिले की आगे की प्रक्रिया संचालित होगी। - जेएस मोर, उच्च शिक्षा अधिकारी, दादरी।