सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opportunity for self-enumeration till April 30, house listing will be done from May 1 to 30

Charkhi Dadri News: 30 अप्रैल तक स्व-गणना का मौका, 1 से 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for self-enumeration till April 30, house listing will be done from May 1 to 30
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनगणना 2027 को तकनीकी रूप से सरल और पारदर्शी बनाने के लिए स्व-गणना का विकल्प 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है जो 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 1 से 30 मई तक जिले में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा।
Trending Videos

नगराधीश डॉ. सुभाष चंद्र ने बुधवार को अपने कार्यालय में स्व-गणना करते हुए ज्यादा से ज्यादा जिलेवासियों को आगे आकर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यह कार्य करना आसान है हम घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से स्व गणना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिलावासी 30 अप्रैल तक निर्धारित पोर्टल एसई.सेंसस.जीओवी.आईएन के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व-गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आमजन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और इससे जनगणना अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने अपील की कि सभी कर्मचारी इस डिजिटल पहल में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और समय रहते अपनी स्वयं-गणना पूर्ण करें, ताकि जिले में अधिकतम भागीदारी और सटीक आंकड़ों का संकलन हो सके।

उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। यह कार्य जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है जिसके माध्यम से प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़ें एकत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed