सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People troubled by power cuts gave a two-day ultimatum

Charkhi Dadri News: बिजली कटों से परेशान लोगों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
People troubled by power cuts gave a two-day ultimatum
एमसी कॉलोनी में बिजली किल्लत से क्षुब्ध लोग प्रदर्शन करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली की अनियमित सप्लाई करने पर एमसी कालोनी में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने वेयर हाउस रोड पर प्रदर्शन किया और सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान ने कहा कि सत्ताधारी सत्ता के नशे में मस्त हैं और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बिजली कटों की शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते या बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि अब मजबूरीवश जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर है। प्रदर्शन में शामिल सुमित्रा, अनिता व संजू ने कहा कि बिजली की ऐसी किल्लत उन्होंने कभी नहीं देखी। बिजली न मिलने से पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाल में हुए दादरी दौरे के बाद बिजली संकट ज्यादा गहराया है। इस मौकेे पर महेंद्र पहल, धर्मबीर सिंह, अजीत सांगवान, नरेश बूरा, रविंद्र वशिष्ठ, सतीश, बलवान सिंह, जितेंद्र सिंह, देवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed