सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers have trespassed near the main gate of PM Shri Kanya Vidyalaya School, disrupting students' studies due to the noise

Charkhi Dadri News: पीएमश्री कन्या विद्यालय स्कूल के मुख्य गेट के पास दुकानदारों ने किया है अक्रिमण, शोरशराबे से विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers have trespassed near the main gate of PM Shri Kanya Vidyalaya School, disrupting students' studies due to the noise
पीएमश्री कन्या स्कूल में छुट्टी के बाद गेट के सामने लगी भीड़ के बीच से गुजरती छात्राएं। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के काठ मंडी क्षेत्र स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय के सामने दुकानदारों की ओर से किए गया अतिक्रमण विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्कूल के मुख्य गेट के सामने लगी वाहनों की लंबी कतार व दीवारों के साथ रखी गई भवन निर्माण सामग्री सुंदरता पर ग्रहण लगा रही है। वहीं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ के आवागमन में बाधक बने हुए हैं। स्कूल प्राचार्य की ओर से अतिक्रमण हटवाने की मांग के लिए कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है जिसके कारण स्कूल स्टाफ में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से स्कूल के पास किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों को राहत की सांस मिल सके।




शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में प्रतिदिन 800 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचती है लेकिन स्कूल के मुख्य गेट के सामने पत्थरों से भरे वाहन खड़े होने से उनको प्रवेश करने में परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल प्राचार्य का कहना हैं कि स्कूल के अंदर जाने की जगह न बचने से स्टाफ अपने वाहनों को बाहर ही पार्क करने को मजबूर हो रहे हैं वहीं कई बार शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण करने आने पर नाराजगी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि हजारों रुपये खर्च करने के बाद स्कूल की दीवार पर प्रेरक पेंटिंग करवाई गई है लेकिन दुकानदारों ने दीवार के सामने भवन निर्माण सामग्री रखवाई हुई है जिससे पेंटिंग दम तोड़ती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि दुकानों से लगातार शोरशराबा होने के कारण विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक जाता है जिसके कारण पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्कूल के सामने किए गए अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए नहीं गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की पढ़ाई हो रही है बाधित



स्कूल के साथ में भवन निर्माण सामग्री लादने व उतारते समय होने वाला शोरशराबा कक्षाओं तक पहुंच रहा है जिससे बच्चों का ध्यान पढ़ने की अपेक्षा बाहर होने वाले शोर की ओर आकर्षित हो जाता है। अधिक आवाज होने के कारण अध्यापकों की ओर से बताए गए शब्द उनको सुनाई तक नहीं देते है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


पेंटिंग लिखवाने पर खर्च किए हजारों रुपये

स्कूल की ओर से दीवारों की सुंदरता बढ़ाने के लिए अनेक प्रेरक स्लोगन लिखवाए गए है लेकिन पेंटिंग को सामग्री से ढकने के बाद नजर नहीं आ रही है जिससे जहां शिक्षा विभाग की ओर से खर्च किए हजारों रुपये व्यर्थ ही जा रहे हैं। वहीं स्कूल की सुंदरता पर ग्रहण लगा हुआ है।



वर्सन:
हमने नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अतिक्रमण हटवाने की मांग रखी गई है ताकि स्कूल में पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।- रामपाल यादव, प्राचार्य, पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed