{"_id":"6a0e174188025e4bbf0277a9","slug":"mch-lift-repaired-after-two-months-patients-get-relief-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-155540-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो महीने बाद ठीक हुई एमसीएच की लिफ्ट, मरीजों को मिली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो महीने बाद ठीक हुई एमसीएच की लिफ्ट, मरीजों को मिली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
एमसीएच में लिफ्ट चालू होने के बाद बाहर निकलते हुए मरीज।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद शहर के एमसीएच यानी मातृ-शिशु अस्पताल में पिछले दो महीने से लिफ्ट खराब होने के कारण बंद पड़ी थी। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। अखबार में खबर छपने के बाद जागे विभाग ने खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक करवा चालू करवाया है।
जानकारी के अनुसार, मातृ-शिशु अस्पताल में दो माह से खराब होने के कारण बंद पड़ी थी जिससे ऊपरी मंजिलों पर उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती व डायलिसिस के मरीजों को उठानी पड़ती थी। मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने 24 अप्रैल को प्रकाशित अखबार में लिफ्ट बंद, उखड़ी सांसे... हर मंजिल बनी चुनौती नामक शीर्षक के साथ प्रमुखता से छापा गया था। खबर छपने के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने बंद पड़ी लिफ्ट को ठीक करवाया गया। जिसके बाद मरीजों को राहत की सांस मिली है।
बता दें, सरदार झाड़ू सिंह चौक स्थित एमसीएच ( मातृ शिशु अस्पताल) में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। अस्पताल की पहली मंजिल पर जच्चा बच्चा, लेबर रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाए गए है, वहीं दूसरी मंजिल पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा है। वहीं तीसरी मंजिल पर डायलिसिस सैंटर बनाया गया है। लिफ्ट खराब होने से गर्भवती व बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से जून 2024 में 11 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट लगवाई गई थी।
विज्ञापन
वर्सन:
खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक करवा दिया गया है, अब ऊपरी मंजिल पर उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। -नरेश कुमार, सीएमओ
Trending Videos