सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Locks hung on medicine shops, protests erupted

Charkhi Dadri News: दवाइयों की दुकानों पर लटके ताले, किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Locks hung on medicine shops, protests erupted
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र के मेडिकल संचालकों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान दवाइयों की दुकानों पर ताले लटके रहे। दवा विक्रेताओं ने मांगों के लिए एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया।
Trending Videos

मेडिकल संचालक विद्यानंद भारद्धाज ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण दवा विक्रेता संकट में हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की आपूर्ति विकट समस्या बन चुकी है। इसकी आड़ में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। कम कीमत में महंगी दवाएं उपलब्ध करवाने के नाम पर मरीजों को आर्थिक, शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी जांच पर्ची, बिना चिकित्सक परामर्श, घर- घर दवाओं का वितरण व अत्यधिक छूट देना बड़ा खतरा बन चुका है। बिना लाइसेंस महंगी दवाओं को कम गुणवत्ता के बाद भी मनमानी दरों पर बिक्री किया जा रहा है। सरकार इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। इस मौके पर नरेंद्र, सुनील शर्मा, अनिल, संदीप सिरसली, महेंद्र शर्मा गोपी, गौरव सिंगला, रामनिवास शर्मा रुदड़ौल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed