{"_id":"6a2da36323bd8ad74207d0b3","slug":"siddharth-sangwan-from-kasni-becomes-a-lieutenant-in-the-indian-army-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156503-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कासनी के सिद्धार्थ सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कासनी के सिद्धार्थ सांगवान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ सांगवान।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव कासनी के लिए शनिवार का दिन गौरव और खुशी लेकर आया। गांव के होनहार युवा सिद्धार्थ सांगवान ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। पासिंग आउट परेड के साथ ही उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी पहन देश सेवा का संकल्प लिया।
सिद्धार्थ सांगवान स्व. मास्टर हरि सिंह सांगवान के पौत्र हैं। उनके पिता ऑनरेरी कैप्टन जगरत्तन सांगवान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले इस परिवार की देश सेवा की परंपरा को अब नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। सिद्धार्थ सांगवान के चाचा अशोक हिंदू ने बताया कि सिद्धार्थ के चाचा स्वर्गीय जगमोहन सांगवान कृषि विभाग में एडीओ के पद पर कार्यरत रहे हैं। सिद्धार्थ की बहन वेटरनरी सर्जन हैं और वर्तमान में पीएचडी भी कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार शिक्षा, सेवा और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है और क्षेत्र के युवाओं को इनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरपंच करतार सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने बेटे की उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि 16 जून को उसके गांव लौटने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।