सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The campaign will run from today until July 14.

Charkhi Dadri News: एसआईआर आज से, 14 जुलाई तक चलेगी मुहिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run from today until July 14.
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष सांगवान। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के लिए प्रशासन सजग है। एसडीएम डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से व्यवस्था की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के सफल आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार 15 जून से 14 जुलाई तक इस मुहिम में आमजन की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को घर-घर दस्तक देने के लिए पूरी जानकारी दे दी गई है और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। इस दौरान बाढड़ा के एसडीएम आशीष सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए लघु सचिवालय परिसर में विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01250-1950 जारी किया गया है। एसआईआर को लेकर वोटरों और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed