सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves targeted three houses in Champapuri Colony in a single night.

Charkhi Dadri News: चंपापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को बनाया निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three houses in Champapuri Colony in a single night.
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंपापुरी कॉलोनी की गली नंबर 16 में चोरों ने शनिवार रात को तीन बंद मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चुरा लिए। एक ही रात में तीन मकानों में चोरी की सूचना पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

चोरों ने रात के समय गली नंबर 16 में नवीन नामक व्यक्ति के मकान को निशाना बनाते हुए सोने की चेन, मंगल सूत्र, हार, अंगूठी व करीब 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं स्थित अमित नामक व्यक्ति के मकान को भी रात के समय चोरों ने निशाना बनाया और इसमें से चांदी का कड़ा व करीब 35 हजार रुपये की नकदी चुराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने स्थानीय जनता पीजी कॉलेज में कार्यरत डॉ. रोशनलाल के मकान में भी सेंध लगाकर सोने की लॉकेट सहित चेन तथा करीब छह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
डॉ. रोशन लाल ने बताया कि उनका परिवार राजस्थान के सीकर गया हुआ था। परिवार के सदस्यों को लाने के लिए वे शनिवार दोपहर को ही सीकर गए थे और रात के समय यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसी औजार के माध्यम से ताले को तोड़ा है। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले मकानों की रेकी की गई है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि देर रात करीब सवा 12 बजे एक युवक उनके मकान में घुसता है और करीब एक घंटे बाद वह बाहर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed