{"_id":"69b860aec5c24ad2120fbf08","slug":"signs-of-relief-from-commercial-cylinder-crisis-agencies-cancel-holidays-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152649-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कॉमर्शियल सिलिंडर संकट से राहत के संकेत, एजेंसियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कॉमर्शियल सिलिंडर संकट से राहत के संकेत, एजेंसियों की छुट्टियां रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को अवकाश के बाद खोला गया दादरी गैस सर्विस का गोदाम।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से बंद होने के कगार पर खड़े रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा संचालकों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडरों की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में विभाग के अधिकारियों का मानना है कि शादी समारोह व अन्य जरूरी प्रतिष्ठानों के बाद बचे हुए कॉमर्शियल सिलिंडर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले उपभोक्ताओं को वितरित किए जा सकते हैं। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर कमेटी गठित करने के लिए स्वीकृति मांगी है। ताकि 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति में से शेष सिलिंडरों का वितरण दूसरे उपभोक्ताओं को किया जा सके।
गैस एजेंसियों के अवकाश किए रद्द
दूसरे जिलों की तरह ही दादरी में भी घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। हर रोज सुबह से ही काफी संख्या में लोग गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों पर पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इस स्थिति में उपभोक्ताओं की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसियों के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता घरेलू सिलिंडरों की जरूरत अनुसार बुकिंग करवा सकें।
अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार वैवाहिक समारोह, अस्पतालों, स्कूल कैंटीनों व अन्य जरूरी प्रतिष्ठानों के लिए 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलिंडर आवंटित करने को कहा गया है। ऐसे में सूचीबद्ध प्रतिष्ठानों में आवंटन के बाद बचे हुए कॉमर्शियल सिलिंडरों को जरूरत अनुसार होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों को दिए जा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने कमेटी का गठन करने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। इससे कमेटी की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडर आवंटन का चयन किया जा सके।
जिले में हैं 525 कॉमर्शियल गैस उपभोक्ता
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार जिले में करीब 525 लोगों ने कॉमर्शियल सिलिंडरों के कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन जिले में कॉमर्शियल सिलिंडरों की खपत 40 तक है।
पूरे सप्ताह होगा गैस एजेंसियों में काम
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। पिछले दिनों सर्वर डाउन होने से बुकिंग में देरी हो रही थी। वहीं सोमवार को घरेलू गैस सिलिंडर की खेप नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार तक चार हजार सिलिंडर पहुंचने की संभावना है। वहीं गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ के मद्देनजर सभी एजेंसियों के अवकाश अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
आज चलाया जाएगा अभियान
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे रेहड़ी संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को ये टीमें शहर के उन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करेगी, जो घरेलू सिलिंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग कर रहे हैं।
वर्सन :
हमनें 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति लेने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र जारी किया है। ताकि कंपनियां हमें सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार सिलिंडरों की आपूर्ति करें। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडरों के आवंटन के लिए उपायुक्त को पत्र लिखकर कमेटी गठित करने के लिए स्वीकृति की मांग की गई है।-- सुनील राठी, जिला सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, दादरी।
Trending Videos
गैस एजेंसियों के अवकाश किए रद्द
दूसरे जिलों की तरह ही दादरी में भी घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। हर रोज सुबह से ही काफी संख्या में लोग गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों पर पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इस स्थिति में उपभोक्ताओं की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसियों के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता घरेलू सिलिंडरों की जरूरत अनुसार बुकिंग करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार वैवाहिक समारोह, अस्पतालों, स्कूल कैंटीनों व अन्य जरूरी प्रतिष्ठानों के लिए 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलिंडर आवंटित करने को कहा गया है। ऐसे में सूचीबद्ध प्रतिष्ठानों में आवंटन के बाद बचे हुए कॉमर्शियल सिलिंडरों को जरूरत अनुसार होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों को दिए जा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने कमेटी का गठन करने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। इससे कमेटी की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडर आवंटन का चयन किया जा सके।
जिले में हैं 525 कॉमर्शियल गैस उपभोक्ता
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार जिले में करीब 525 लोगों ने कॉमर्शियल सिलिंडरों के कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन जिले में कॉमर्शियल सिलिंडरों की खपत 40 तक है।
पूरे सप्ताह होगा गैस एजेंसियों में काम
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। पिछले दिनों सर्वर डाउन होने से बुकिंग में देरी हो रही थी। वहीं सोमवार को घरेलू गैस सिलिंडर की खेप नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार तक चार हजार सिलिंडर पहुंचने की संभावना है। वहीं गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ के मद्देनजर सभी एजेंसियों के अवकाश अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
आज चलाया जाएगा अभियान
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे रेहड़ी संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को ये टीमें शहर के उन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करेगी, जो घरेलू सिलिंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग कर रहे हैं।
वर्सन :
हमनें 20 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति लेने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र जारी किया है। ताकि कंपनियां हमें सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार सिलिंडरों की आपूर्ति करें। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडरों के आवंटन के लिए उपायुक्त को पत्र लिखकर कमेटी गठित करने के लिए स्वीकृति की मांग की गई है।