{"_id":"69cc174f7aef23ff590eae3b","slug":"the-authority-organized-a-camp-and-conducted-health-check-ups-for-the-disabled-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153323-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्राधिकरण ने शिविर लगा दिव्यांगों के स्वास्थ्य की कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्राधिकरण ने शिविर लगा दिव्यांगों के स्वास्थ्य की कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय जन सेवा संस्थान परिसर में दिव्यांगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण की चेयरपर्सन डाॅ. गगनदीप कौर सिंह तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला के दिशा निर्देशानुसार शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रवेश विजय ने दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला शिविर में पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकीय दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
जन सेवा संस्थान के प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली स्वास्थ्य जांच से दिव्यांगों को निरंतर लाभ मिल रहा है। डॉ. प्रवेश कुमार ने मौसम के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि इस मौसम में हल्का व सुपाच्य भोजन देना चाहिए। तले-भुने, अधिक मसालेदार व अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाए। आहार में फल, खिचड़ी, दाल, हरी सब्जियां एवं तवे की रोटियां शामिल की जाएं तथा रात्रि में हल्का भोजन और दूध लाभकारी रहेगा। उन्होंने नियमित योगाभ्यास व हल्की सैर को भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए स्वच्छता, मच्छरनाशक दवा के छिड़काव और मच्छरदानी के उपयोग पर बल दिया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिकार रक्षक रोहताश शर्मा, अस्पताल के स्टॉफ रीना, मोहिनी, अनिल, कुनाल आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos