{"_id":"69cc2516a0b007b0b0028383","slug":"250-consumers-deposited-outstanding-amount-of-rs-20-lakh-in-two-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153302-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोठड़ा-रानीला पावर सब स्टेशन निर्माण फिर होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोठड़ा-रानीला पावर सब स्टेशन निर्माण फिर होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
दादरी स्थित बिजली निगम कार्यालय में पावर सब स्टेशन।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। फसल कटाई का काम पूरा होने के बाद गांव गोठड़ा व रानीला पावर सब स्टेशनों का निर्माण कार्य फिर शुरू होगा। खेतों में खड़ी फसलों के कारण काम प्रभावित था। दोनों गांवों में 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन बनने हैं। रानीला पावर सब स्टेशन को दादरी शहर से जोड़ा जाना है। दोनों पावर सब स्टेशनों का निर्माण होने के बाद करीब 45 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
गांव गोठड़ा में 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन निर्माण के बाद पांच नए फीडर और चालू हो जाएंगे। वर्ष 2022 में पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसका काम पूरा होने के बाद गांव मकड़ाना व मकड़ानी स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा।
इससे करीब 35 गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी और आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार आएगा। गोठड़ा क्षेत्र के गांंवों में इस समय मकड़ाना, मकड़ानी पावर सब स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस क्षेत्र में बिजली चालित ट्यूबवेल की संख्या ज्यादा है।
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम की ओर से हर वर्ष कार्य योजना तैयार होती है। इस कार्य योजना को पूरा होने में दो साल तक का समय लग रहा है। एक से डेढ़ साल तो प्रोजेक्ट की कागज प्रक्रिया में ही बीत जाता है। एक नए पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने में भी आठ से 10 माह का समय बीत जाता है। जिले के गांव मोरवाला, पिचौपा कलां, मांढी, काकड़ोली सरदारा, डोहका दीना में पावर स्टेशनों की क्षमता बढ़ी है। इन प्रोजेक्ट का योजना वर्ष 2020 में तैयार हुआ था।
अब नए पावर सब स्टेशन गांव रानीला व गोठड़ा का निर्माण कार्य डेढ़ माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मकड़ानी व मकड़ाना पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा। इससे दो पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा। बिजली फॉल्ट कम हो जाएंगे।
Trending Videos