{"_id":"69cc25c97066d397a403240e","slug":"makdanis-para-athlete-rekha-has-won-several-medals-at-the-national-and-international-levels-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153301-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मकड़ानी की पैरा खिलाड़ी रेखा ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मकड़ानी की पैरा खिलाड़ी रेखा ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते कई पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
पैरा खिलाड़ी रेखा।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव मकड़ानी निवासी रेखा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल जगत में विशेष पहचान बनाई है। रेखा पैरा खिलाड़ी हैं और वर्ष 2015 से पैरा स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से 2018 तक एथलेटिक्स में भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेखा ने एफ 54 कैटेगरी में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और ज्वेलिन थ्रो में कई पदक हासिल किए हैं।
पैरा खिलाड़ी रेखा की उपलब्धियां
पैरा खिलाड़ी रेखा ने एथलेटिक्स में वर्ष 2016 में शॉट पुट में कांस्य पदक, ज्वेलिन थ्रो में कांस्य पदक, डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। वर्ष 2017 में ज्वेलिन थ्रो में कांस्य पदक, डिस्कस थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ष 2018 में उन्होंने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, ज्वेलिन थ्रो में रजत पदक जीता।
फेंसिंग में भी दिखा रही प्रतिभा
एथलेटिक्स के बाद रेखा ने फेंसिंग खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और कई पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने वर्ष 2022 में टीम एपे में स्वर्ण पदक, टीम सेबर में रजत पदक, व्यक्तिगत एपे में रजत पदक, व्यक्तिगत सेबर में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2023 में व्यक्तिगत एपे में कांस्य पदक, व्यक्तिगत सेबर में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में टीम एपे में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं वर्ष 2025 में व्यक्तिगत एपे में रजत पदक, वर्ष 2026 में टीम एपे में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत सेबर में रजत पदक जीता।
पैरा खिलाड़ी रेखा ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने रेखा की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos