{"_id":"69c981f230b1fbb0dd08cbf9","slug":"the-load-will-be-divided-equally-between-the-two-power-substations-in-the-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153212-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर के दोनों पावर सब स्टेशनों में बराबर बांटा जाएगा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर के दोनों पावर सब स्टेशनों में बराबर बांटा जाएगा लोड
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब शहर के दोनों पावर सब स्टेशनों का लोड संतुलित होगा। दोनों पावर सब स्टेशनों से आधे-आधे शहर में बिजली आपूर्ति की जाएगी। अब तक एक पावर सब स्टेशन से ज्यादा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इस कार्य योजना को सिरे चढ़ाने के लिए बिजली निगम अधिकारी भौगोलिक योग्यता का आकलन करने में जुटे हैं।
शहर में बिजली की क्षमता बढ़ने पर निगम यह कदम उठा रहा है। शहर में करीब 21 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। प्रतिमाह की बिजली खपत 90 लाख यूनिट है। शहर में 13 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
अब तक शहर चल रहा था ओवरलोड
शहर में दो पावर सब स्टेशनों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन में निगम ने 33 केवीए क्षमता का एक और पावर सब स्टेशन बनाया है। यह पावर सब स्टेशन बनने के बाद अब शहर में बिजली की किल्लत नहीं रहेगी। अब तक शहर ओवरलोड चल रहा था। गांवों में बने पावर सब स्टेशनों से शहर में बिजली की आपूर्ति करनी पड़ रही थी। गांव घसोला स्थित पावर सब स्टेशन से शहर की करीब 10 कॉलोनियों में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, नया पावर सब स्टेशन बनने के बाद यह बंद हो चुकी है। गर्मी सीजन में शहर में बिजली का संकट बना रहता था। इस बार उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल सकेगी।
आधा-आधा होगा लोड
अब निगम नए व पुराने दोनों पावर सब स्टेशनों पर शहर का आधा-आधा लोड डालेगा। अब तक एक पावर सब स्टेशन पर ज्यादा लोड बनने से खासकर गर्मी सीजन में बार-बार पावर कट लगाने पड़ते थे। पावर ट्रांसफार्मर जलने का खतरा बना रहता था। इस बार लोड बंट जाने से यह समस्या नहीं आने वाली है। गर्मी सीजन में शहर में बिजली खपत का आकड़ा प्रतिमाह 100 लाख यूनिट को भी पार कर जाता है। इस बार शहर के आसपास कई गांवों में 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई हैं। नए पावर सब स्टेशन भी बन रहे हैं। अप्रैल माह में गोठड़ा व रानीला गांवों में 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। उसके बाद और भी राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्सन:
शहर के दोनों पावर सब स्टेशनों पर आधा-आधा लोड डाला जाएगा। आने वाले गर्मी सीजन में शहर में बिजली की दिक्कत नहीं रहेगी। ओवरलोड की समस्या का समाधान हो गया है। वोल्टेज में भी सुधार आएगा। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। - अविनाश, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
Trending Videos