फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The oppressive humidity takes its toll; clouds gathered but passed without raining.

Charkhi Dadri News: उमस का कहर, बादल आए पर बिना बरसे निकले

Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The oppressive humidity takes its toll; clouds gathered but passed without raining.
चरखी दादरी। दादरी जिले में मानसून की बेरुखी और लगातार उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई।
विज्ञापन

बारिश न होने से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान भी करीब 45 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के पसीने नहीं सूख रहे हैं। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। सुबह घने बादल और हल्की ठंडी हवा से मौसम सुहावना लगा था। लोगों को अच्छी बारिश और गर्मी से राहत की उम्मीद थी।
विज्ञापन

कुछ ही घंटों बाद बादल छंट गए और तेज धूप के साथ उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार कई दिनों से जिले के ऊपर बादल आ रहे हैं पर अधिकांश बिना बारिश किए आगे बढ़ जाते हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट नहीं आ रही और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। वातावरण में अधिक नमी के कारण पसीना लगातार निकलता रहता है, जिससे लोग दिनभर बेचैनी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में घटी रौनक
दोपहर के समय उमस इतनी अधिक रही कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों, मुख्य चौकों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के कारण ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। राहगीर बार-बार ठंडे पेय और पानी का सहारा लेते नजर आए।
किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों के लिए इस समय पर्याप्त वर्षा जरूरी है। खेतों में नमी कम होने लगी है जिससे फसलों की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके।



30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है ।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed