{"_id":"69dbf488529becd76104c2bb","slug":"two-main-roads-of-the-city-will-be-reconstructed-at-a-cost-of-rs-279-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153833-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 2.79 करोड़ की लागत से शहर की दो मुख्य सड़कों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 2.79 करोड़ की लागत से शहर की दो मुख्य सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर की काठ मंडी की खस्ताहाल सड़क।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर की काठ मंडी और चरखी गेट से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली दो मुख्य सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है। इन दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण पर दो करोड़ 79 लाख 53 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद की ओर से दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए एजेंसियों को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि शहर के लाला लाजपत राय चाैक से काठ मंडी होते हुए पुराना झज्जर रोड तक जाने वाली सड़क और शहर के चरखी दरवाजा से लेकर नागरिक अस्पताल के बैक साइड होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़कों के पुनर्निमाण के लिए लगातार मांग की जा रही थी। लंबे समय से सड़कों की खराब और जर्जर हालत लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई थी। अब नगर परिषद की ओर से शहर की दोनों प्रमुख और व्यस्त सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है और मुख्यालय से इनके कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
69 लाख से सुधरेगी काठमंडी की सड़क
शहर के व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण काठमंडी रोड को नया बनाया जाएगा। इस सड़क का निर्माण लाला लाजपत राय चौक से लेकर पुराने झज्जर रोड तक करीब 1 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 69 लाख 53 हजार रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग शहर के मुख्य बाजार से जुड़ा होने के कारण दिनभर यहां भारी यातायात रहता है। सड़क की हालत खराब होने के चलते व्यापारियों और आम लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
चरखी गेट से नेशनल हाईवे तक बनेगी सड़क
दादरी के चरखी गेट से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण पर करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग शहर के कई रिहायशी इलाकों को नेशनल हाईवे से जोड़ता है। इस सड़क में वर्तमान में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। पहले यहां पर वाहनों का आवागमन होता था, लेकिन पिछले चार साल से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
दोनों सड़कों पर जल्द शुरू होगा काम
पंचकूला मुख्यालय से इन दोनों परियोजनाओं के लिए रेट अप्रूवल और कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द कार्य शुरू करें और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करें। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लंबे समय से शहर के लोग दोनों सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिल गई है और अब एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही सड़कों को नया बनाया जाएगा।
- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
Trending Videos